नरम पड़े मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के तेवर, भारत के लिए कह दी बड़ी बात

India Maldives Relations: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव के 59वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक आधिकारिक समारोह में कहा कि उनके देश के ऋण को चुकाने में चीन और भारत सबसे अधिक सहायता प्रदान करते हैं।

India Maldives Relations: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उनके देश की कमजोर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करने के लिए भारत और चीन का आभार व्यक्त किया है तथा द्वीपीय देश के ऋण संकट को दूर करने में नयी दिल्ली और बीजिंग के महत्व को रेखांकित किया।

Mohammad Muizzu

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू

मुइज्जू ने शुक्रवार को मालदीव के 59वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक आधिकारिक समारोह में कहा कि उनके देश के ऋण को चुकाने में चीन और भारत सबसे अधिक सहायता प्रदान करते हैं। समाचार पोर्टल अधाधू डॉटकॉम ने मुइज्जू के हवाले से कहा, मैं मालदीव के लोगों की ओर से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, हमारी आर्थिक संप्रभुता को कायम रखने और मालदीव के लोगों की खातिर इस प्रयास में उनके सहयोग के लिए चीन सरकार और भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।

End of Feed