दुनिया

कमला हैरिस के पक्ष में तेजी से बढ़ रहा समर्थन, प्रचार टीम ने 20 करोड़ डॉलर का जुटाया चंदा

US Presidential Elections: कमला हैरिस के पक्ष में माहौल बनने लगा है और लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं। बकौल कमला हैरिस प्रचार टीम, बेहद कम समय में 20 करोड़ अमरिकी डॉलर का चंदा जुटा लिया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने 20 जुलाई को खुद को राष्ट्रपति चुनाव से अलग कर लिया।

Image

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ रहे जो बाइडन।
  • बाइडन ने कमला हैरिस का किया समर्थन।
  • डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हैं हैरिस।

US Presidential Elections: कमला हैरिस (Kamala Harris) के राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ में शामिल होने के एक सप्ताह से भी कम समय में उनकी प्रचार टीम ने 20 करोड़ अमरिकी डॉलर का चंदा जुटा लिया है। यह जानकारी हैरिस की प्रचार टीम ने रविवार को दी।

'हैरिस के पक्ष में बढ़ रहा समर्थन'

हैरिस की प्रचार टीम ने कहा कि इतने कम समय में 20 करोड़ अमरिकी डॉलर का चंदा जुटा लेना यह दर्शाता है कि हैरिस के पक्ष में समर्थन बढ़ता जा रहा है। प्रचार टीम ने यह भी माना कि राष्ट्रपति पद के लिए पांच नवंबर को होने वाले चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और मतों का अंतर काफी कम रहेगा।

चुनाव नहीं लड़ रहे बाइडन

राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनाव नहीं लड़ने के 20 जुलाई को ऐलान किये जाने के बाद से अब उपराष्ट्रपति हैरिस, राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हैं।

माइकल टायलर ने क्या कुछ कहा?

राष्ट्रपति पद के लिए हैरिस के प्रचार अभियान के संचार निदेशक माइकल टायलर ने कहा, ‘‘पिछले रविवार को राष्ट्रपति बाइडन के अनुमोदन के बाद से हैरिस की प्रचार टीम ने 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा जुटाया है, जो कि एक रिकॉर्ड है। राशि का 66 प्रतिशत ऐसे लोगों से आया है जिन्होंने पहली बार चंदा दिया है। यह इस बात का एक और सबूत है कि हैरिस के लिए समर्थन मजबूत होता जा रहा है।’’

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article