सर्कस से भागा शेर, घूम रहा है रिहायशी इलाके में, शहर में फैली दहशत, रेड अलर्ट जारी, देखें वीडियो

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 12, 2023, 07:28 AM IST

इटली के शहर रोम के पास लाडिस्पोली में सर्कस से एक शेर भाग गया। वह इधर-उधर भटक रहा है। लोगों में दहशत फैल गई है। इसलिए सुरक्षा को देखते हुए लोगों के घरों में रहने का आदेश दिया गया है।

इटली के शहर रोम के पास लाडिस्पोली में सर्कस से एक शेर भाग गया। वह रिहायशी इलाके में धूम रहा है। इससे शहर में दहशत फैल गई। पूरे शहर को रेड अलर्ट पर रखा गया है। जानवर के लापता होने के बाद रोम के पास लाडिस्पोली के निवासियों को शनिवार को घर पर रहने के लिए कहा गया था। किम्बा नाम से मशहूर शेर के स्थानीय इलाकों में घूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। भयभीत लोगों ने अपने घरों के अंदर से उस शेर का वीडियो बनाया है जो अंधेरे में लोगों के घरों के आगे से जा रहा है।

End of Feed