अवैध प्रवासी देश छोड़ दें, नहीं तो...जब आतंकी हमलों से छलनी हुआ पाकिस्तान तो अफगानिस्तानियों पर चला दिया चाबुक

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 3, 2023, 10:11 PM IST

पाकिस्तान ने मंगलवार को सभी अवैध अप्रवासियों को देश छोड़ने या निष्कासन का सामना करने का आदेश दिया है। दरअसल पाकिस्तान की एजेंसियों ने खुलासा किया है कि इस साल पाकिस्तान में हुए 24 में से 14 आत्मघाती बम विस्फोट अफगानों द्वारा अंजाम दिए गए थे।

पाकिस्तान जिन आतंकियों को अपने फायदे के लिए आजतक यूज करते रहा था, अब जब वही उसके सीनों को छलनी करने लगे तो उसने अफगानिस्तान के उन नागरिकों को बाहर करने का फरमान जारी कर दिया, जो वहां तब आए, जब अफगान संकट शुरू हुआ था। पाकिस्तान का कहना है कि इनके पास वैध कागज नहीं है, इन्हें देश से बाहर जाना पड़ेगा।

pakistan illegal migrents

आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान ने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर जाने का हुक्म जारी किया

End of Feed