दुनिया

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने पाकिस्तानी डॉन भट्टी को किया वीडियो कॉल! वायरल वीडियो पर गुजरात सरकार ने दी सफाई

मामला खुलने के बाद हड़कंप मचा है और अब गुजरात सरकार ने इस वीडियो की जांच-पड़ताल के आदेश दिए हैं जिससे सच्चाई सामने आ सकती है।

Image

लॉरेंस बिश्नोई की पाक डॉन भट्टी से बातचीत का वीडियो

Lawrence Bishnoi: गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो वायरल होने से सनसनी मच गई है। इस वीडियो में लॉरेंस कथित तौर पर एक पाकिस्तानी डॉन से बातें करता दिख रहा है। इस वीडियो में गुजरात जेल में बंद रहने के दौरान बिश्नोई को पाकिस्तानी डॉन भट्टी को वीडियो कॉल करते हुए दिखाया गया है। इसे लेकर गुजरात सरकार का स्पष्टीकरण सामने आया है। गुजरात के मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी कि यह पुराना वीडियो है या ताजा। ये कहां से लीक हुआ, इसकी जांच के आदेश राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने दिए हैं।

सिग्नल ऐप के जरिए कॉल

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई और भट्टी के बीच यह वीडियो कॉल सिग्नल ऐप के जरिए किया गया था। माना जा रहा है कि जेल में रहने के बावजूद लॉरेंस बिश्नोई इसी ऐप के जरिए अपना गिरोह चला रहा है। मामला खुलने के बाद अब गुजरात सरकार ने इस वीडियो की जांच-पड़ताल के आदेश दिए हैं जिससे सच्चाई सामने आ सकती है।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भाटी ईद पर मुबारकबाद दी। वह दिखाना चाहता कि जेल के पीछे रहकर भी वह आसानी से सबकुछ हैंडल कर रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई का गैंग इन राज्यों में सक्रिय

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई का गैंग दिल्ली, पंजाब, यूपी, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान में सक्रिय है। लॉरेंस बिश्नोई जेल से ही अपने गैंग को चलाता है। अमेरिका से लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई और अजरबैजान से लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं। पूरा गैंग मिलकर इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट चला रहा है। एनआईए पिछले दिनों खुलासा किया था कि लॉरेंस ने टॉप 10 टारगेट बना रखे हैं, जिसमें सलमान खान पहले नंबर पर हैं। सलमान खान पर इस गैंग ने हमले की नाकाम कोशिशें भी की हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article