ड्रग माफिया सुनील यादव की कैलिफोर्निया में हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया बदला

अमेरिका के कैलीफोर्निया में ड्रग्स माफिया सुनील यादव की हत्या कर दी गई है। सुनील यादव भारत में वांटेड था। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

मंगलवार सुबह लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अमेरिका में ड्रग माफिया सुनील यादव की हत्या कर दी है। सुनील यादव, ड्रग्स की दुनिया का बड़ा नाम था और पाकिस्तान से ड्रग्स ले वो दुनिया भर में सप्लाई करता था। भारत में ही उसपर केस दर्ज थे। अब खबर आ रही है कि सुनील यादव की कैलिफोर्निया में हत्या कर दी गई है।

drugs mafia sunil yadav

अमेरिका में मारा गया ड्रग माफिया सुनील यादव

गोल्डी बराड़ और रोहित गोदरा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई के खास गोल्डी बरार और रोहित गोदारा के गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। मृतक सुनील यादव पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला था और दो साल पहले राहुल के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनाकर अमेरिका भाग गया था। फेसबुक पोस्ट में गोदारा और बरार गिरोह ने दावा किया कि उन्होंने यादव की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में अंकित भादू को मरवाया था। यादव को ड्रग माफिया में बड़ा नाम माना जाता था।

End of Feed