इंग्लैंड में उत्तरी सागर में बड़ा हादसा, दो जहाजों की टक्कर के बाद धमाकों ने दहलाया, सभी 37 लोग सुरक्षित

ब्रिटेन की समुद्री और तटरक्षक एजेंसी ने कहा कि उत्तरी सागर में घटनास्थल पर कई लाइफबोट और एक तटरक्षक बचाव हेलीकॉप्टर भेजा गया, साथ ही एक तटरक्षक विमान और अग्निशमन क्षमता वाले आस-पास के जहाज भी भेजे गए।

North Sea Ship Collision: सोमवार को पूर्वी इंग्लैंड के तट पर एक मालवाहक जहाज ने जेट ईंधन ले जा रहे एक टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे दोनों जहाजों में आग लग गई। इसके तुरंद बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया, आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी। स्थानीय सांसद ग्राहम स्टुअर्ट ने कहा कि परिवहन सचिव ने उन्हें बताया कि दोनों जहाजों पर 37 चालक दल के सदस्य सवार थे, और एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ship sinking

उत्तरी सागर में हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर )

उन्होंने कहा, दोनों चालक दल के अन्य 36 नाविक सुरक्षित हैं और उनके बारे में पता चल गया है। जहाज-ट्रैकिंग साइट वेसलफाइंडर के अनुसार, यू.एस. ध्वज वाला रासायनिक और तेल उत्पाद टैंकर एम.वी. स्टेना इमैक्युलेट ग्रीस से रवाना होने के बाद सोमवार सुबह ग्रिम्सबी बंदरगाह के पास लंगर डाले हुए था। पुर्तगाल ध्वज वाला कंटेनर जहाज सोलोंग, स्कॉटलैंड के ग्रेंजमाउथ से नीदरलैंड के रॉटरडैम जा रहा था।

End of Feed