दुनिया

'मैंने 487 पुरुषों के बाद गिनती बंद कर दी...'; अपनी गर्लफ्रेंड को 500 लोगों को बेचने वाले फ्रांसीसी बैंकर की खौफनाक कहानी

Laetitia R France: फ्रांस की एक अदालत ने बैंक मैनेजर Guillaume Bucci को अपनी पूर्व पार्टनर Laetitia R के साथ सात साल तक रेप और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में 25 साल की सजा सुनाई है।

Image

'मैंने 487 पुरुषों के बाद गिनती बंद कर दी...'; अपनी गर्लफ्रेंड को 500 लोगों को बेचने वाले फ्रांसीसी बैंकर की खौफनाक कहानी

French Banker Sold Girlfriend Story: फ्रांस में एक बेहद घिनौना सेक्स मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। एक साइको फ्रांसीसी बैंकर को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उस पर आरोप है कि उसने सात सालों तक अपनी पूर्व प्रेमिका को लगभग 500 दोस्तों, सहकर्मियों और अजनबियों के सामने जिस्मफरोशी के लिए मजबूर किया। उसने अपनी प्रेमिका को अपना पेशाब पीने और सार्वजनिक शौचालयों को चाटने के लिए भी मजबूर किया।

42 वर्षीय और चार बच्चों की मां, लेटिटिया आर. (Laetitia R) ने अपने पूर्व प्रेमी, गुइल्यूम बुची (Guillaume Bucci) पर आरोप लगाया है कि उसने उस पर 'मानसिक नियंत्रण' जमा रखा था और उसे अपने इशारों पर नचाने के लिए 'सैडोमासोकिस्टिक सेक्स गेम्स' (दर्द और जबरदस्ती वाले यौन खेल) का सहारा लिया।

दुर्व्यवहार के इस सिलसिले में उसे उन अजनबियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करना भी शामिल था। बुची ऑनलाइन लोगों को ढूंढ़ता था और अपनी एक्स के साथ संबंध बनवाता था। यह खौफनाक सिलसिला 2015 से 2022 तक चलता रहा।

विकृत मानसिकता वाले बुची ने गला घोंटने, जलाने और पशुओं के साथ यौन संबंध बनाने जैसे घिनौने कृत्यों को स्वीकार किया। हालांकि, उसने दावा किया कि ये 'आपसी सहमति से खेले गए गेम खेल' थे। AFP ने यह रिपोर्ट दी।

बुच्ची ने दावा किया कि उसे नहीं लगता था कि वह उसे नुकसान पहुंचा रहा था। लेकिन अभियोजकों ने टेक्स्ट और वॉइस मैसेज पेश किए जिनमें दिखाया गया था कि महिला से उसकी बात न मानने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे यह साबित हो गया कि उसने दबाव में आकर यह कदम उठाया था।

पूरी तरह से हिंसा

उसके इस काम को पूरी तरह से हिंसा बताते हुए, लेटिटिया ने कहा कि वह लगातार डर में जी रही थी कि अगर उसने एक बार भी उसकी बात नहीं मानी या उसे छोड़ दिया, तो वह उसके प्राइवेट वीडियो लीक कर सकता है।

क्रिसमस की शाम 2015 से शुरू हुए, उसने उसे एक मोटरवे सर्विस स्टेशन पर किसी अजनबी के साथ सोने के लिए कहा, जबकि वह फोन पर सब सुन रहा था। इसके बाद बुची ने चार बच्चों की मां को धीरे-धीरे सताना शुरू कर दिया और उसे दूसरे मर्दों के साथ सोने के लिए मजबूर किया।

2017 में, अपनी बेटी के जन्म के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के एक दिन बाद, उसने उसे एक ट्रक ड्राइवर के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उसके चार बच्चों में से कितने उस जालिम बुची के साथ थे। न्यूयॉर्क पोस्ट (NYP) ने यह जानकारी दी।

'धीरे-धीरे, मुझे लगा कि मैं अंदर से मर रही हूं'

लेटिटिया, जो उन सालों में लगातार हुए दुर्व्यवहार के कारण अब गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं, उन्होंने कोर्ट को बताया कि बुची ने उन्हें जबरदस्ती वेश्यावृत्ति में धकेला था। वह चाहता था कि वह उन ग्राहकों की एक लिस्ट बनाए, जिनके साथ उसने उन्हें जबरदस्ती यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।

उन्होंने अपने आंसू पोंछते हुए कहा, 'मैंने 487 पुरुषों के बाद गिनती करना बंद कर दिया। मुझे लगा जैसे मैं अंदर से मर रही हूं। हर बार जब कोई ऐसी हरकत मुझ पर थोपी जाती, तो मेरा एक हिस्सा हमेशा के लिए टूट जाता।'

बुची की बंद कमरे में सुनवाई की अपील को ठुकराते हुए, लेटिटिया ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक सुनवाई का विकल्प इसलिए चुना क्योंकि उन्हें 72 साल की फ्रांसीसी महिला, गिसेल पेलिकॉट से प्रेरणा मिली थी। गिसेल एक नारीवादी आदर्श बन गई थीं, क्योंकि उन्होंने एक खुली सुनवाई पर जोर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप अंततः उनके पति और दर्जनों अन्य पुरुषों को उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।

लेटिटिया के मामले में, उसे दुर्व्यवहार के दौरान जान-बूझकर होश में रखा गया था, जबकि पेलिकॉट के पति ने यह सब उसे घर पर बेहोश रखकर किया था।

सरकारी वकीलों ने आजीवन कारावास की मांग की थी, यह तर्क देते हुए कि बुची से किसी अन्य महिला के साथ भी इसी तरह के अपराध करने का गंभीर खतरा है। अदालत ने आखिरकार बुची को 25 साल की जेल की सजा सुनाई और यह फैसला दिया कि पैरोल के लिए पात्र होने से पहले उसे अपनी सजा का कम से कम दो-तिहाई हिस्सा जेल में बिताना होगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ा author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article