दुनिया

लॉस एंजिल्‍स की आग में हॉलीवुड स्टार्स के करोड़ों के घर जलकर हुए खाक, नोरा फतेही को भी करवाया गया रेस्क्यू

Los Angeles Fires: लॉस एंजेलिस में लगी भीषण आग तबाही मचा रही है। इस भयानक आग में हॉलीवुड सुपरस्टार पेरिस हिल्टन का भी घर जलकर खाक हो गया। पेरिस हिल्टन ने तो मालिबू में स्थित अपने घर को लाइव टीवी पर जलते देखा है। पेरिस हिल्टन ने इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

Image

लॉस एंजिल्‍स में फैली जंगल की आग में हॉलीवुड स्टार्स के करोड़ों के घर जलकर हुए खाक

Photo : Twitter

Los Angeles Fire: अमेरिका के लॉस एंजिल्‍स में फैली जंगल की आग ने पूरे शहर में तबाही मचा रखी है। ये भयानक आग हॉलीवुड हिल्स (Hollywood Hills) में भी बेकाबू हो गई। लॉस एंजिल्‍स को अमेरिकी फिल्‍म इंडस्ट्री का गढ़ माना जाता है। जानकारी के मुताबिक, हॉलीवुड (Hollywood) के कई बड़े सितारों ने भी इस भयानक आग में अपने आशियाने खो दिए है। बता दें, पेरिस हिल्टन (Paris Hilton), एडम ब्रॉडी उन सितारों में शामिल हैं जिन्होंने लॉस एंजिल्स की आग में अपने घर खो दिए हैं। फिल्म और टेलीविजन सितारे उन सैकड़ों लोगों में शामिल हैं जिन्होंने लॉस एंजिल्स के जंगल की आग में अपने घर खो दिए हैं जिसने दुनिया की शोबिज राजधानी के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया है।

जेम्स वुड्स की प्रॉपर्टी भी हुई तबाह

निक्सन और कैसीनो जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले जेम्स वुड्स (James Woods) ने सीएनएन को रोते हुए पैसिफिक पैलिसेड्स प्रॉपर्टी की तबाही का हाल बताया। उन्होंने कहा कि एक दिन आप पूल में तैर रहे होते हैं और अगले दिन सब कुछ खत्म हो जाता है। वहीं पेरिस हिल्टन ने कहा कि उन्होंने मालिबू में अपना घर खो दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि अपने परिवार के साथ बैठकर, समाचार देखते हुए, लाइव टीवी पर मालिबू में अपने घर को जलते हुए देखना कुछ ऐसा है जो किसी को भी कभी नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह वह घर है जिससे हमारी बहुत सारी अनमोल यादें जुड़ी हैं... मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस आग से प्रभावित हर परिवार के साथ हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बताया कि वह भी लॉस एंजिल्स में फंस गई थीं। उन्हें रेस्क्यू करके निकाला गया। अब वह ठीक हैं। लेकिन आग बहुत ही भयानक तरह से फैल रही है। वहीं इससे पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी आग की तस्वीरें शेयर करे चिंता जताई थी।

ये कुछ सबसे प्रसिद्ध हस्तियां हैं जो इस सप्ताह आग से प्रभावित हुई हैं:

  • पेरिस हिल्टन
  • एंथनी हॉपकिन
  • जेफ ब्रिजेस
  • बिली क्रिस्टल
  • यूजीन लेवी
  • जॉन गुडमैन
  • मार्क हैमिल
  • जेनिफर ग्रे
  • कैरी एल्वेस
  • एडम ब्रॉडी
  • माइल्स टेलर
  • जेम्स वुड्स
  • जेमी ली कर्टिस
Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article