रूस का ट्रंप-पुतिन बातचीत से इनकार, बताया कोरी कल्पना और झूठी खबर

रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने अमेरिकी मीडिया प्रकाशनों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया, जिन्होंने दोनों नेताओं के बीच कथित बातचीत की रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

Putin and Trump: रूस ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत की खबरों को 'कोरी कल्पना' करार देते हुए खारिज कर दिया। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों नेताओं के बीच बातचीत का दावा किया गया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मॉस्को में मीडिया से कहा, कोई बातचीत नहीं हुई... यह पूरी तरह से झूठ है, यह कोरी कल्पना है।

Trump and Putin

क्रेमलिन का ट्रंप-पुतिन बातचीत से इनकार

ट्रंप और पुतिन की बातचीत का दावा

रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने अमेरिकी मीडिया प्रकाशनों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया, जिन्होंने दोनों नेताओं के बीच कथित बातचीत की रिपोर्ट प्रकाशित की थी। रूस की समाचार एजेंसी तास ने पेस्कोव के हवाले से कहा, यह वर्तमान में प्रकाशित होने वाली सूचनाओं की गुणवत्ता का सबसे स्पष्ट उदाहरण है, कभी-कभी तो काफी प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी। एक प्रमुख अमेरिकी मीडिया प्रकाशन ने रविवार देर रात दावा किया कि ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो एस्टेट से पुतिन को फोन किया था। यह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस पर निर्णायक चुनावी जीत के बाद रूसी नेता को उनकी पहली कॉल थी।

End of Feed