नेपाल की सियासत में ट्विस्ट का सिलसिला, केपी शर्मा ओली फिर बने प्रधानमंत्री, जानिए क्यों बने ऐसे हालात

ओली (72) पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की जगह लेंगे जो शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए। इसकी वजह से ओली के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ।

KP Sharma Oli: नेपाल की सियासत में नए ट्विस्ट का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की सरकार गिरने के बाद के.पी. शर्मा ओली ने एक बार फर सोमवार को चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। नेपाल की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता को रविवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किया। वह एक नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे जो नेपाल में राजनीतिक स्थिरता प्रदान करने की कठिन चुनौती का सामना करेगी।

पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की सरकार गिरी

ओली (72) पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की जगह लेंगे जो शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए। इसकी वजह से ओली के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ। ओली संसद में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के समर्थन से प्रधानमंत्री बने। राष्ट्रपति भवन के मुख्य भवन शीतल निवास में राष्ट्रपति पौडेल ने ओली को शपथ दिलाई।

End of Feed