अपनी खास ट्रेन से रूस रवाना हुए किम जोंग उन, मास्को में पुतिन के साथ होगी बड़ी 'डील'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2023, 06:44 AM IST

Kim Jong Un: इस यात्रा के बारे में अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि पुतिन हथियारों के घटते भंडार को फिर से भरने के लिए उत्तर कोरियाई तोपों और अन्य गोला-बारूद की अधिक आपूर्ति हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर कोरिया के पास संभवतः सोवियत डिजाइन पर आधारित लाखों तोप के गोले और रॉकेट हैं।

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी स्पेशल ट्रेन से रूस के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि मास्को में उनकी मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होगी। पश्चिमी देशों को आशंका है कि इस मुलाकात के दौरान रूस हथियारों की आपूर्ति के लिए उत्तर कोरिया के साथ कोई बड़ा हथियार समझौता कर सकता है। रूस और यूक्रेन युद्ध को देखते हुए यह हथियार डील काफी अहम हो जाता है।

Kim Jong Un

अपनी खास ट्रेन में किम जोंग उन।

स्टेशन पर लोगों का हाथ लहराकर अभिवादन किया

उत्तर कोरिया की आधिकारिक न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि रूस जाने के लिए किम रविवार को प्योंगयांग से अपनी स्पेशल ट्रेन में सवार हुए। उनके साथ सत्तारूढ़ पार्टी, सरकार एवं सेना के लोग भी हैं। हालांकि, यह संख्या कितनी है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सरकारी मीडिया की ओर से जारी तस्वीर में देखा गया कि रवानगी से पहले किम लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। इसके बाद ट्रेन स्टेशन से रवाना हुई।

End of Feed