India-Pakistan Conflict: भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने बीती रात भारत के कई हिस्सों में एयर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन एक बार फिर भारत ने पाक की इस नापाक हरकत फेल कर दिया। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है, जिसे सुन कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जानकारी के अनुसार, ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी संसद में कहा था कि कल का जो ड्रोन हमला हुआ है, वह दरअसल हमारी लोकेशन डिटेक्ट करने के लिए किया गया था। यह बहुत टेक्निकल चीज है इसलिए मैं इसे उस तरह से एक्सप्लेन नहीं कर सकता। लेकिन हमारी लोकेशन लीक ना हो, उसे डिटेक्ट ना कर लिया जाए इसलिए हमने उन्हें इंटरसेप्ट नहीं किया। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि लेकिन जब ये ड्रोन एक सेफ लिमिट में आ गए तो हमने उन्हें मार गिराया।
पाकिस्तान ने भारत के कई हिस्सों पर बीते रात किया था हमला
पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सब पूछ रहे हैं कि ये ड्रोन रावलपिंडी तक कैसे पहुंचे? इन्हें हमने इंटरसेप्ट क्यों नहीं किया? इन्हें हमने इंटरसेप्ट किया था। लेकिन इंगेजमेंट के फौरन बाद हमारे वेपन सिस्टम का वॉर्निंग सिस्टम ऑन हो गया था। इसका मतलब है कि वो डिटेक्ट हो गया था, जिसे हमें फिर शिफ्ट करना पड़ा। ये जो ड्रोन आ रहे हैं। ये EMS माउंटेड हैं। इनका उद्देश्य है कि ये हमारे ग्राउंड बेस डिफेंस का पता लगाएं और फिर ये हमारी लोकेशन को अपने कमांड सेंटर में ट्रांसमिट कर देते हैं, जिसकी वजह से हमारी लोकेशन का पता चल गया।बता दें कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए 8 और 9 मई की रात भारत की सीमा पर एक साथ कई हमले करने की कोशिश की थी। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया था। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई बार सीजफायर का उल्लंघन भी किया गया था। सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सभी ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया और सीजफायर उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। सेना ने कहा कि भारतीय सीमाओं की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे और किसी भी नापाक हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि आतंक के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर से लेकर जैसलमेर तक भारत के करीब 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी लेकिन भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया था।
