कनाडा के लक्ष्मी नारायण मंदिर में अशांति फैलाना चाहते हैं खालिस्तानी, कनाडाई सांसद ने की हस्तक्षेप की मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2023, 09:40 AM IST

Canada Hindu Temple: भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य सोशल मीडिया पोस्ट में उस वीडियो का जिक्र कर रहे थे जिसमें एक खालिस्तानी समर्थकों को सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर के अंदर विरोध प्रदर्शन की धमकी देते हुए सुना जा सकता है।

Canada Hindu Temple: कनाडा में हिंदुओं के खिलाफ खालिस्तानी समर्थकों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां एक-एक कर हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित भी किया जा रहा है। अब भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया है।

Khalistan

कनाडाई सांसद ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ पर जताई चिंता

कनाडाई सांसद ने एक वीडियो साझा कर दावा किया है कि खालिस्तानी समर्थक सरे के हिंदू लक्ष्मी नारायण मंदिर में अशांति पैदा करने चाहते हैं। उन्होंने कनैडियन सरकार व अधिकारियों ने इस मामले में हस्तक्षेप और कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें, खालिस्तानी समर्थकों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लक्ष्मीनारायण मंदिर को लेकर धमकी दी गई है।

End of Feed