पाकिस्तान में एक और टारगेट किलिंग, क्वेटा में जमीयत नेता मुफ्ती अब्दुल बकी की हत्या, अज्ञात हमलावर फरार

रविवार रात को क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अब्दुल बकी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का सर्च अभियान जारी है।

Mufti Abdul Baqi Noorzai Killed- पाकिस्तान में टारगेट किलिंग का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल बकी नूरजई इसका शिकार बने हैं। रविवार रात को क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अब्दुल बकी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Abdul Baki

मुफ्ती अब्दुल बकी की हत्या

अस्पताल ले जाने से पहले ही मुफ्ती नूरजई की मौत

पुलिस के अनुसार, गोलाबारी में मुफ्ती नूरजई गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू कर दिया है और इस हत्या के पीछे हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

End of Feed