दुनिया

राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद बाइडन से कब मिलेंगे ट्रंप, व्हाइट हाउस ने बता दी तारीख

अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन और नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को ‘ओवल ऑफिस’ में मुलाकात करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने यह जानकारी दी है।

Image

बुधवार को मिलेंग ट्रंप से मिलेंगे जो बाइडन

Photo : AP

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद से डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच मुलाकत नहीं हुई है। इस मुलाकात का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब व्हाइट हाउस ने वो तारीख बता दी है, जिस दिन ट्रंप और बाइडन की मुलाकात होगी।

13 नवंबर को होगी बाइडन और ट्रंप के बीच मुलाकात

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन और नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को ‘ओवल ऑफिस’ में मुलाकात करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने शनिवार को यह जानकारी दी। ‘ओवल ऑफिस’ अमेरिका के राष्ट्रपति का ‘व्हाइट हाउस’ में स्थित औपचारिक कार्यस्थल है।

पिछली बार नहीं हुई थी कोई मुलाकात

चुनाव के बाद निवर्तमान राष्ट्रपति और नवनियुक्त राष्ट्रपति के बीच ऐसी बैठक पारंपरिक रूप से होती है लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के नेता और तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप ने 2020 में चुनाव हारने के बाद डेमोक्रेटिक नेता बाइडन के साथ ऐसी कोई बैठक नहीं की थी।

जीत के बाद दी थी बधाई

इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया था और उन्हें जीत की बधाई दी। तब ट्रंप के साथ बातचीत में बाइडन ने सुचारू रूप से सत्ता का हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा देश को एकजुट करने के लिए काम करने के महत्व पर बल दिया। तब व्हाइट हाउस ने कहा था- "उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप को व्हाइट हाउस में उनसे मिलने के लिए आमंत्रित किया। इसके लिए संबंधित कर्मी निकट भविष्य में एक विशिष्ट तिथि को लेकर समन्वय करेंगे। कल राष्ट्रपति बाइडन चुनाव परिणामों और सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया को लेकर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article