America: बाइडन की दरियादिली, 1500 लोगों की सजा की कम; 39 दोषियों को दी माफी

America: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान जेल से रिहा कर घर में नजरबंद किए गए लगभग 1,500 कैदियों की सजा कम कर दी और अहिंसक अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए 39 अमेरिकियों को माफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि अमेरिका का निर्माण संभावना और दूसरा अवसर देने पर आधारित है।

America: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान जेल से रिहा कर घर में नजरबंद किए गए लगभग 1,500 कैदियों की सजा कम कर दी और अहिंसक अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए 39 अमेरिकियों को माफी प्रदान की।

Joe Biden

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

सबसे बड़ी क्षमादान कार्रवाई

आधुनिक इतिहास में एक दिन में की गई यह सबसे बड़ी क्षमादान कार्रवाई है। बाइडन ने बृहस्पतिवार को सजा कम करने की घोषणा की और यह आदेश उन लोगों पर लागू होगा, जिन्होंने रिहा होने के बाद कम से कम एक साल तक घर में नजरबंद रहने की सजा काटी है।

End of Feed