दुनिया

जाते-जाते Joe Biden ने पोप फ्रांसिस को दिया अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कही ये बड़ी बात

राष्ट्रपति जो बाइडन ने पोप फ्रांसिस को राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया। बता दें, प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अमेरिका के विकास, मूल्यों या सुरक्षा, विश्व शांति, महत्वपूर्ण सामाजिक, सार्वजनिक या निजी प्रयास में अनुकरणीय योगदान दिया है।

Image

Joe Biden ने पोप फ्रांसिस को Presidential Medal of Freedom प्रदान किया

Photo : Twitter

Presidential Medal Of Freedom: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पोप फ्रांसिस को राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया और कहा कि पोप विश्वास, उम्मीद और प्रेम की एक किरण हैं जो पूरी दुनिया को रौशन करती है। बाइडन को शनिवार को रोम जाकर पोप को व्यक्तिगत रूप से पदक प्रदान करना था लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग लगने के कारण उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। यह अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर बाइडन की अंतिम विदेश यात्रा होती। 20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण करने के साथ ही बाइडन का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

बाइडन को भी मिल चुका है अमेरिका का ये सर्वोच्च सम्मान

बाइडन ने अपने कार्यकाल में पहली और आखिरी बार किसी को यह सम्मान प्रदान किया है। बाइडन को खुद को भी यह सम्मान मिल चुका है। आठ वर्ष पहले तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बाइडन के उपराष्ट्रपति रहते हुए उन्हें सम्मानित किया था। ओबामा ने आठ साल के अपने कार्यकाल में दो बार किसी को यह सम्मान दिया था।

पोप को दिए गए प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि गरीबों की सेवा करने का उनका मिशन कभी नहीं रुका है। एक प्रिय पादरी के रूप में, वह ईश्वर के बारे में बच्चों के सवालों का खुशी-खुशी जवाब देते हैं। वह हमें शांति कायम करने के लिए प्रयास करने और धरती की रक्षा करने का उपदेश देते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article