इधर जेल में बंद हैं इमरान खान, उधर पूर्व पत्नी ने रचा ली करोड़पति से शादी, जानें कौन हैं जेमिमा गोल्डस्मिथ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी और फिल्म निर्माता जेमिमा गोल्डस्मिथ ने आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई फाइनेंसर कैमरन ओ’राइली से दूसरी शादी कर ली है। दोनों की मुलाकात फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री में समान रुचि के चलते हुई थी। जेमिमा और इमरान खान 2004 में तलाक से पहले करीब नौ साल साथ रहे और उनके दो बेटे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने करोड़पति फाइनेंसर कैमरन ओ’राइली से दूसरी शादी कर ली है। गोल्डस्मिथ परिवार ने इस अवसर पर जश्न मनाते हुए खबर की पुष्टि की।

imran khan (2)

इमरान खान से तलाक के 22 साल बाद जेमिमा गोल्डस्मिथ ने की दूसरी शादी।

पेशे से फिल्म निर्माता गोल्डस्मिथ (52) की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान से हुई थी। 2004 में तलाक होने से पहले वे करीब नौ साल तक साथ रहे। उनके दो बेटे हैं - सुलेमान और कासिम। इमरान फिलहाल रावलपिंडी जेल में बंद हैं।

End of Feed