हम भारत से हथियार डालने को नहीं कह सकते, भगवान करे परमाणु युद्ध न हो : अमेरिका

भारत और पाकिस्तान एक बड़े युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारत लगातार जवाब दे रहा है। इस बीच अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेन्स का कहना है कि वह भारत से हथियार डालने को नहीं कह सकते। उनका कहना है कि वह बस भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं कि परमाणु युद्ध न हो।

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों पर मिसाइल हमले की कोशिश के बाद भारत ने इस ना'पाक' कोशिश को तो नाकाम कर दिया। लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया। इस बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति की तरफ से बयान आया है। जिसमें उन्होंने तनाव कम करने को कहा है।

JD-Vance

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स का कहना है कि अमेरिका भारत-पाकिस्तान से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकता है। उनका कहना है कि ये उनका काम नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि इन लोगों को थोड़ा तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करें, लेकिन हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ने जा रहे हैं।'

End of Feed