जापान ने रचा इतिहास, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं साने ताकाइची, संसद ने दी मंजूरी

ताकाइची की चुनौतियों में जापान की घटती जनसंख्या को रोकना और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा लाना शामिल है। संसद के दोनों सदनों में अल्पमत में होने के कारण, नए गठबंधन को कानून पारित करने के लिए अन्य दलों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

Sanae Takaichi : जापान की संसद ने मंगलवार को इतिहास रचा। उसने अति-रूढ़िवादी साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना।‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ की प्रमुख 64 वर्षीय ताकाइची प्रधानमंत्री के रूप में शिगेरु इशिबा की जगह लेंगी, जिन्हें दो बार चुनावी हार के बाद मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा। करीब एक साल तक पीएम रहे इशिबा ने एक दिन पहले अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद साने का पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया। एलडीपी (लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी) का ओसाका स्थित दक्षिणपंथी जापान इनोवेशन पार्टी (इशिन नो काई) के साथ उनका गठबंधन हुआ है।

Sanae Takaichi

जापान की पीएम बनीं साने ताकाइची। तस्वीर-AP

दोनों सदनों में बहुमत से दूर है साने का गठबंधन

हालांकि ताकाइची का यह गठबंधन संसद के दोनों सदनों में बहुमत से दूर है, इसलिए किसी भी कानून को पारित करने के लिए उसे अन्य विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करना होगा। बहुमत नहीं होने की वजह से साने को अन्य दलों के समर्थन पर निर्भर रहना होगा।

End of Feed