Nobel Prize 2024: जापानी संगठन निहोन हिदांक्यो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Prize 2024: द्वितीय विश्व युद्ध के परमाणु बम विस्फोटों में जीवित बचे लोगों के जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया। नोबेल समिति के अनुसार, जापान के संगठन निहोन हिडांक्यो को 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह सम्मान दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने के लिए चलाए गए अभियान के लिए दिया गया है।

Nobel_Prize

जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो

नॉर्वे नोबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वात्ने फ्रिदनेस ने शुक्रवार को पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के निषेध को लेकर बनी सहमति दबाव में है और इसलिए इस संगठन को पुरस्कार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोबेल समिति उन सभी जीवित बचे लोगों को सम्मानित करना चाहती है, जिन्होंने शारीरिक पीड़ा और दर्दनाक यादों के बावजूद, शांति के लिए आशा तथा जुड़ाव पैदा करने के वास्ते अपने अनुभवों का उपयोग करने का विकल्प चुना है।

End of Feed