10 मिनट में 26000 फीट नीचे गिरा जापान एयरलाइंस का Boeing विमान, यात्री लिखने लगे 'आखिरी मैसेज'

बीच हवा में दिखी दहशत जब जापान एयरलाइंस के यात्रियों ने बताया कि कैसे वे मौत के मुंह में समाते हुए लगे, दरअसल उड़ान के दौरान एक बोइंग 737 विमान दस मिनट में 26,000 फीट नीचे गिर गया, जानकारों के मुताबिक केबिन प्रेशर फेल होना इसके पीछे की वजह मानी जा रहा है जिससे यात्रियों की सांसे अटकी रहीं।

Japan Plane Emergency Landing

26000 फीट नीचे गिरा जापान एयरलाइंस का बोइंग विमान (प्रतीकात्मक फोटो)

Japan Airlines Flight: 30 जून को अचानक केबिन प्रेशर फेल होने के बाद जापान एयरलाइंस का एक विमान करीब 26,000 फीट नीचे गिरने गया। शंघाई से टोक्यो जा रहे यात्रियों ने विमान के गोते लगाते समय ऑक्सीजन मास्क लगा लिए, उन्हें डर था कि वे बेहोश हो जाएंगे या दुर्घटनाग्रस्त हो जाएंगे। कुछ ने बीच हवा में ही विदाई नोट लिखे। पायलट ने बोइंग 737 को ओसाका की ओर मोड़ दिया, जहां यह सुरक्षित रूप से उतरा। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

शंघाई से टोक्यो जा रही जापान एयरलाइंस की फ्लाइट उस समय भयावह हो गई जब उसका बोइंग 737 विमान हवा में लगभग 26,000 फीट नीचे गिरने गया। सोमवार, 30 जून को, जापान एयरलाइंस के लो-कॉस्ट पार्टनर स्प्रिंग जापान द्वारा संचालित फ्लाइट JL8696, 191 यात्रियों और चालक दल के साथ शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट से रवाना हुई। स्थानीय समयानुसार शाम 6:53 बजे तक सब कुछ सामान्य लग रहा था।

End of Feed