दुनिया

Israel-Iran War: युद्ध के बीच एस जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से फोन पर की बात, ईरान में मौत का आंकड़ा 1200 पार

एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची (Seyed Abbas Araghchi) से टेलीफोन पर बातचीत की। यह बातचीत आज दोपहर हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद बिन हामूद अलबुसैदी से भी बातचीत की है। बता दें कि पूरा मिडल ईस्ट युद्धभूमि में बदलता जा रहा है।

Image

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची से फोन पर की बात।

Photo : AP

Israel-Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची (Seyed Abbas Araghchi) से टेलीफोन पर बातचीत की। यह बातचीत आज दोपहर हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया में तेजी से बदल रहे हालात और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। भारत ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। बताया जा रहा है कि इस बातचीत में भारत और ईरान के बीच ऊर्जा सहयोग, क्षेत्रीय हालात और कूटनीतिक संवाद को जारी रखने पर भी चर्चा हुई।

ईरान में 1,230 लोगों की मौत

ईरान की सरकारी एजेंसी के मुताबिक इस संघर्ष में अब तक कम से कम 1,230 लोगों की मौत हो चुकी है। एजेंसी ने बताया कि यह आंकड़ा उन लोगों का है जिनके शवों की पहचान कर उन्हें दफनाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। मरने वालों में सैन्यकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं।

खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक

इससे पहले भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज यानी 5 मार्च को नई दिल्ली में ईरान के दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति संवेदना व्यक्त की। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है और भारत ने पहली बार खामेनेई की मौत पर शोक जताया है।

अमेरिका-इजराइल के हमले में 28 फरवरी को खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान ने एक दिन बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के निधन के बाद दुनिया भर के कई देशों में शोक संदेश भेजे जा रहे हैं।

जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री से भी की बात

विदेश मंत्री जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद बिन हामूद अलबुसैदी से भी बातचीत की है। बता दें कि पूरा मिडल ईस्ट युद्धभूमि में बदलता जा रहा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article