दुनिया

इजरायल चुन-चुनकर मार रहा हमास के आतंकी, बड़ी कार्रवाई में खतरनाक आतंकी जमाल मूसा ढेर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2023, 10:06 PM IST

Hamas Terrorist Jamal Musa Killed:हमास और इजरायल के बीच हो रही जंग के 31वें दिन गाजा पट्टी में हमले तेज हो गए हैं, सोमवार की सुबह इजरायली सेना ने जबरदस्त बमबारी की है, प्रमुख कमांडर जमाल मूसा की मौत की खबर है।

Image

हमास के प्रमुख कमांडर जमाल मूसा की मौत की खबर है

Photo : AP

इजरायल ने हमास के कई टॉप लड़ाकूओं को मार गिराया गया है, इजरायल डिफेंस फोर्सेस और इंटेलिजेंस सर्विसेस के दावे के अनुसार, हमले में हमास के कई आतंकवादियों को मार गिराया दिया, खबरें हैं कि एक प्रमुख कमांडर जमाल मूसा भी ढेर कर दिया गया है। इजरायली सेनाने गाजा पट्टी को दो हिस्सों में बांट दिया दया है। अब दोनों तरफ से बड़े स्तर पर हमले किए जा रहे हैं।

आम लोगों को नॉर्थ से साउथ गाजा की ओर जाने के लिए बोला जा रहा है वहीं पैदल सेना टैंकों के साथ आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने का काम कर रही है।

इजराइली सेना ने बीती रात हमास शासित गाजा के उत्तरी हिस्से को दक्षिणी हिस्से से अलग करके ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। इस बीच, एक महीने से जारी युद्ध में मारे गए फलस्तीनी लोगों की कुल संख्या 10 हजार से अधिक हो गई।घनी आबादी वाले गाजा शहर में इजराइली सैनिकों की जमीनी कार्रवाई के चलते इससे भी अधिक खूनी दौर शुरू होने की आशंका है।फलस्तीनियों ने एक दिन पहले दक्षिण गाजा में हुए हमलों में मारे गए दर्जनों लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया

सैनिक जल्द ही गाजा शहर में दाखिल हो सकते हैं

इजराइली मीडिया ने कहा कि सैनिक जल्द ही गाजा शहर में दाखिल हो सकते हैं और शहरी इलाकों में लड़ाई छिड़ने से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।इजराइल में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इनमें से अधिकतर लोगों की मौत सात अक्टूबर को हमास के शुरुआती हमले में हुई। इसी हमले के बाद से यह युद्ध शुरू हुआ है।इजराइली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने कहा, 'हम उनके करीब पहुंच रहे हैं। हमने घेराबंदी पूरी कर ली है और हमास के गढ़ गाजा को उत्तर और दक्षिण में विभाजित कर दिया है।'

विमानों ने रात भर 450 लक्ष्यों पर हमला किया

सेना ने सोमवार को कहा कि विमानों ने रात भर 450 लक्ष्यों पर हमला किया और जमीनी कार्रवाई में शामिल सैनिकों ने हमास के एक परिसर को अपने कब्जे में कर लिया है। सेना के अनुसार, गाजा शहर और उत्तर के अन्य हिस्सों में रहने वाले हजारों फलस्तीनियों के लिए दक्षिण की ओर जाने के लिए एक-तरफ से गलियारा खुला हुआ है।

इन हमलों में गाजा में 15 लाख से अधिक फलस्तीनी विस्थापित हुए हैं। इसके अलावा गाजा में कम से कम 241 लोगों को बंधक बनाया गया है। गाजा में लोग भोजन, दवाइयों, ईंधन और पानी की कमी से जूझ रहे हैं और उन्हें पर्याप्त मानवीय मदद नहीं पहुंच पा रही।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article