दुनिया

'गाजा में आश्रयस्थल पर हुए इजराइली हमले में 27 की मौत'; फलीस्तीनी अधिकारियों का दावा- महिला और बच्चे भी मारे गए

Israel Palestine War: इजरायल ने हमास के खिलाफ जमीनी और हवाई दोनों कार्रवाई को जारी रखा है। इस बीच, गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर हुए इजरायली हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक बच्चा और सात महिलाएं भी शामिल हैं।

Image

इजरायली हमला (फाइल फोटो)

Photo : AP

Israel Palestine War: फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजरायली हमले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 27 हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

अल-अक्सा शहीदी अस्पताल ने दीर अल-बला के केंद्रीय शहर में हुए हमले में मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की है। एसोसिएटेड प्रेस के एक संवाददाता ने शवों की गिनती की। निवासियों ने बताया कि हमले का लक्ष्य आश्रय गृह के अंदर हमास द्वारा संचालित पुलिस की अस्थायी चौकी थी।

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने बिना कोई साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए बताया कि उसने नागरिकों के बीच छिपे आतंकवादियों को निशाना बनाया था। इजरायल ने उन फलस्तीनी क्षेत्रों पर अपने हमले जारी रखे हैं जहां पर उनके मुताबिक, आतंकवादी ठिकाने मौजूद हैं।

इजरायल का भीषण हवाई हमला

अल-अक्सा शहीदी अस्पताल ने कहा कि दीर अल-बला में हुए हमले में एक बच्चा और सात महिलाएं सहित 27 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article