दुनिया

Al Jazeera के दफ्तर में घुसे इजरायली सैनिक, ऑफिस को बंद करने का दिया आदेश

Israel Hamas War: इजरायल ने वेस्ट बैंक से चल रहे कतर के मीडिया हाउस अलजरीरा को बंद करने का आदेश दिया है।

Image

अलजजीरा को इजरायल ने बंद करने का आदेश दिया

Photo : Twitter

Israel Hamas War: अलजजीरा ने आज अपने एक बयान में कहा है कि इजरायल के सुरक्षाकर्मियों ने वेस्ट बैंक के रमल्ला में मौजूद उनके दफ्तर पर छापा मारा और 45 दिन के अंदर इसे बंद करने का आदेश दिया। अलजजीरा ने कहा कि रविवार को इजरायल के सिपाही बिल्डिंग में आए और उन्होंने वेस्ट बैंक के ब्यूरो चीफ वलीद अल ओमरी को चैनल बंद करने का आदेश दिया है। अलजजीरा के वरिष्ठ पत्रकार वलीद अल उमर ने कहा कि उनसे सैनिको ने कहा कि अलजजीरा को 45 दिनों में बंद करने का अदालत का आदेश है। सैनिक ने अरबी में कहा कि मैं तुमसे कहता हूं कि अपने कैमरे बंद करो और इसी वक्त दफ्तर छोड़ दो। अलजजीरा के दफ्तर में यह छापेमारी ऐसे वक्त हुई है, जब इजरायल ने मई में देश के अंदर अल जजीरा के संचालन पर पाबंदी लगा दी थी और कहा था कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।

फिलिस्तीनी पत्रकार संघ ने फैसले की निंदा की

बता दें, पिछले साल इजरायल ने कहा था कि उसने अलजजीरा के एक पत्रकार इस्माईल अल घौल को हवाई हमले में मार दिया है। उसने कहा कि वह हमास के लिए काम करता था और इजरायल पर 7 अक्टूबर को हुए हमले में हिस्सा लिया था। वहीं अलजजीरा ने आरोपों को गलत बताया था। वहीं इस बीच फिलिस्तीनी पत्रकार संघ ने इजरायल के इस कदम की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह मनमाना सैन्य निर्णय पत्रकारिता और मीडिया कार्यों के खिलाफ एक नया उल्लंघन है, जो फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ कब्जे के अपराधों को उजागर करता रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article