बेंजामिन नेतन्याहू ने लिया हैरान कर देने वाला फैसला, इजराइली रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त

नेतन्याहू ने लोकप्रिय रक्षा मंत्री योव गैलेंट को ऐसे वक्त पर बर्खास्त किया है जब इजरायल कई मोर्चों पर हिजबुल्ला, हमास और ईरान जैसे दुश्मनों से मोर्चा ले रहा है।

Benjamin Netanyahu Dismisses Defence Minister: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक हैरतअंगेज फैसला लेते हुए अपने रक्षा मंत्री को बर्खास्त कर दिया है। नेतन्याहू ने लोकप्रिय रक्षा मंत्री योव गैलेंट को ऐसे वक्त पर बर्खास्त किया है जब इजरायल कई मोर्चों पर हिजबुल्ला, हमास और ईरान जैसे दुश्मनों से मोर्चा ले रहा है। गाजा में पूरे युद्ध के दौरान नेतन्याहू और गैलेंट के बीच बार-बार मतभेद रहे हैं। लेकिन नेतन्याहू ने उन्हें हटाने से परहेज किया था। मार्च 2023 में गैलेंट को बर्खास्त करने के पिछले प्रयास के दौरान नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर व्यापाक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मंगलवार देर रात अपने फैसले की घोषणा की।

Benjamin Netanayahu

बेंजामिन नेतन्याहू का फैसला

गैलेंट से थे भारी मतभेद

नेतन्याहू का अपनी ही पार्टी लिकुड के एक शक्तिशाली नेता गैलेंट को किनारे करने का फैसला प्रधानमंत्री का नाटकीय कदम है। लेकिन गैलेंट को तेजी से एक आंतरिक प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जाने लगा था, और वह सुरक्षा मुद्दों पर सरकार के भीतर एक अधिक उदारवादी आवाज रहे हैं। नेतन्याहू ने अपने कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो बयान में अपने निर्णय की घोषणा की। नेतन्याहू ने कहा, उनके और गैलेंट के बीच लड़ाई से निपटने में महत्वपूर्ण मतभेद उभर कर आया है। उन्होंने विदेश मंत्री इजराइल काट्ज को नए रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया और कहा कि गिदोन सार विदेश मंत्री के रूप में श्री काट्ज का स्थान लेंगे।

End of Feed