US की राह पर बढ़ा इजरायल, लेबनान में लिटानी नदी पर बने पुल पर बरपाया कहर; IDF ने नकारा दावा

Israel Lebanon Conflict: इजरायल ने दक्षिण लेबनान पर एक बार फिर हमले तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में मौजूद एक पुल पर हमला किया है।

Israel Lebanon Conflict: इजरायल और लेबनान के बीच पहले दौर की वार्ता समाप्त होने के बाद फिर से हमले तेज हो गए। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में मौजूद हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जमकर कहर बरपाया। इस बीच, लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने गुरुवार को दक्षिणी लेबनान में मौजूद लिटानी नदी पर बने पुल पर हमले की सूचना दी।

Israel Lebanon Conflict

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर फिर किया हमला (फोटो साभार: AI)

कासमीयेह पुल तबाह

लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में लिटानी नदी पर बने कासमीयेह पुल पर हमला किया और उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया है। हालांकि, इजरायली सेना ने लेबनान के इस दावे को नकार दिया और कहा कि उसने पुल पर हमला नहीं किया, बल्कि उसके पास हमला किया है।

End of Feed