दुनिया

इजरायली सेना ने गाजा-मिस्र सीमा पर किया पूर्ण नियंत्रण,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की संयम बरतने की अपील

Gaza-Egypt Border: इजराइल की सेना ने गाजा की मिस्र से लगती सीमा पर स्थित सामरिक रूप से अहम गलियारे पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। यह गलियारा पूरी इजराइल-मिस्र सीमा के दोनों ओर एक बड़े असैन्यीकृत क्षेत्र का हिस्सा है।

Image

गाजा-मिस्र सीमा पर इजराइल ने किया नियंत्रण

Photo : ANI

Israel Defence Forces: इजराइल की सेना ने बुधवार को कहा कि उसने गाजा की मिस्र से लगती सीमा पर स्थित सामरिक रूप से अहम गलियारे पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। फिलाडेल्फी के नाम से जाना जाने वाला यह गलियारा पड़ोसी देश मिस्र की सीमा पर दक्षिणी गाजा शहर रफह के पास है। इस गलियारे पर नियंत्रण का संकेत है कि इजराइल ने दक्षिणी गाजा में अपना आक्रमण तेज कर दिया है जबकि हाल में आम नागरिकों की हुई मौतों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयम बरतने की अपील की जा रही है। यह कदम इजराइल के मिस्र के साथ संबंधों को जटिल बना सकता है क्योंकि मिस्र ने अपनी सीमा की ओर इजराइल के बढ़ते कदमों पर शिकायत की है। इससे पहले इजराइली सेना ने रफह सीमा मार्ग पर कब्जा कर लिया था, जो गाजा और मिस्र के बीच एकमात्र मार्ग है।

14 किलोमीटर लंबे बार्डर पर इजराइल का नियंत्रण

यह गलियारा पूरी इजराइल-मिस्र सीमा के दोनों ओर एक बड़े असैन्यीकृत क्षेत्र का हिस्सा है। शांति समझौते के तहत, दोनों देशों को इस क्षेत्र में केवल सीमित संख्या में सैनिकों या सीमा रक्षकों को तैनात करने की अनुमति है। मिस्र और गाजा की सीमा पर स्थित यह गलियारा कुछ स्थानों पर करीब 100 मीटर चौड़ा है 14 किलोमीटर लंबा है। इस गलियारे से रफह से मिस्र को रास्ता जाता है। मिस्र से गाजा में तस्करी करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुरंगें इसी इलाके में स्थित हैं। सेना ने हालांकि, इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

इससे पहले बुधवार को ही इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार त्ज़ाची हनेग्बी ने कहा था कि हमास के साथ गत आठ महीने से जारी युद्ध इस साल के अंत तक चलता रह सकता है। हानेग्बी ने कान पब्लिक रेडियो को बताया कि उन्हें हमास और छोटे इस्लामिक जिहाद आतंकवादी समूह की सैन्य और शासन क्षमताओं को नष्ट करने के लिए आगामी सात महीनों तक लड़ाई जारी रहने की उम्मीद है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!