दुनिया

Israel Hamas Conflict Video: गाजा बार्डर पर इजराइली सेना का ताबड़तोड़ एक्शन, कई आतंकी हुए ढेर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 19, 2023, 05:18 PM IST

गाजा बार्डर पर इजराइली सेना ने बड़ा और ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए कई आतंकियों को ढेर कर दिया है, गौर हो कि गाजा प इजरायल का एक्शन जारी है।

Gaza Border पर इजराइली सेना का ताबड़तोड़ हमला जारी है। कार्रवाई में हमास के कई ठिकाने तबाह हुए है। साथ ही कई आतंकियों को भी ढेर किया है, वहीं इजराइल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिका, रूस और चीन जैसी प्रमुख विश्व शक्तियों के दखल की संभावना को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।

मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट के एक प्रमुख सैन्य विशेषज्ञ प्रोफेसर जस्टिन ब्रोंक ने इस संबंध में चेताया है। बता दें कि 7 अक्तूबर को इजरायल पर हमास के अब तक के सबसे घातक और वीभत्स हमले में करीब 1400 लोगों की जान ले ली। इसके बाद से ही इजरायल लगातार गाजा पर जवाबी हमला कर रहा है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पहुंचे इजरायल

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक हमास-इजराइल संघर्ष को और बढ़ने से रोकने तथा गाजा पट्टी में नागरिकों के लिए मानवीय सहायता पर जोर देने के प्रयास के तहत क्षेत्रीय नेताओं से बातचीत को लेकर पश्चिम एशिया की दो दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को इजराइल पहुंचे। सुनक ने तेल अवीव पहुंचने के साथ 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, 'मैं इजराइल में हूं, ऐसा देश जो अभी शोक में है। मैं भी आपके साथ दुखी हूं और आतंकवाद जैसी बुराई के खिलाफ आपके साथ आज, और हमेशा खड़ा हूं।'

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजराइल के दौरे पर पहुंचे थे

सुनक से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजराइल के दौरे पर पहुंचे थे। सात अक्टूबर को गाजा से हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर अप्रत्याशित हमले के बाद कई देशों के नेताओं ने हमास के साथ संघर्ष को व्यापक क्षेत्र में फैलने से रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं।इजराइल के दौरे के दौरान सुनक पश्चिम एशिया के अन्य प्रमुख देशों की राजधानियों की यात्रा पर जाने से पहले संघर्ष में मारे गए नागरिकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मिलेंगे।

इजराइल पहुंचने पर सुनक ने कहा, 'सबसे बढ़कर, मैं यहां इजराइली लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए आया हूं। आपको आतंकवाद के एक अकथनीय, भयावह कृत्य का सामना करना पड़ा है और मैं चाहता हूं कि आप जानें कि ब्रिटेन और मैं आपके साथ खड़े हैं।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article