इजरायल की सेना ने हमास के वरिष्ठ नेता को मार गिराया, खुद किया ये बड़ा दावा

Israel vs Hamas: इजरायल ने अपने दुश्मनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले बेरूत में हमला कर उसने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह को मार गिराया, फिर ईरान ने उसके खिलाफ मिसाइल हमला किया तो माकूल जवाब दिया। इजरायल की सेना ने कहा है कि गाजा में हमास के वरिष्ठ नेता को मार गिराया।

Israeli Army's Big Claim: हिजबुल्लाह के चीफ की मारकर इजरायल ने आतंकी संगठन की कमर तोड़ दी। पहले हसन नसरुल्लाह और अब उसके दामाद को इजरायल ने जहन्नुम भेज दिया है। इस बीच इजरायल सेना ने ये दावा किया है कि उसने तीन महीने पहले एक हमले में हमास के वरिष्ठ नेता को मार दिया था।

Israel Hamas War

इजरायल हमास युद्ध।

हमास के एक वरिष्ठ नेता को मार गिराया

इज़राइली सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने तीन महीने पहले गाजा पट्टी में हवाई हमले में हमास के एक वरिष्ठ नेता को मार गिराया था। सेना ने कहा है कि उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर पर हमले में रवही मुश्तहा और दो अन्य हमास कमांडर मारे गए।

End of Feed