वॉशिंगटन में होने वाली अहम वार्ता से पहले इजरायल ने लेबनान के चौथे सबसे बड़े शहर को बनाया निशाना, कम से कम 8 लोगों की मौत

Tyre Under Attack: लेबनानी और इजरायली सैन्य अधिकारी शुक्रवार को अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन में पहली सुरक्षा वार्ता करने वाले हैं। इन वार्ताओं के चलते 17 अप्रैल से लागू संघर्षविराम को बढ़ाया गया, हालांकि इसके बावजूद हमले तेज हो गए हैं।

Israel Target Lebanon: इजरायली सेना ने गुरुवार तड़के लेबनान के चौथे सबसे बड़े शहर टायर पर भारी बमबारी की, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। यह हमला हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई के तहत किया गया, जबकि वॉशिंगटन में महत्वपूर्ण वार्ता होने वाली है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, हमलों में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। वहीं उत्तरी इजरायल में हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले में एक इजरायली सैनिक की मौत हो गई। यह सैन्य तनाव तब और बढ़ गया जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्नयाहू ने लेबनान में सैन्य हमले बढ़ाने की घोषणा की। बताया जा रहा है कि यह कदम हिजबुल्लाह द्वारा फाइबर-ऑप्टिक विस्फोटक ड्रोन इस्तेमाल किए जाने के बाद उठाया गया, जिन्होंने लेबनान में इजरायली सैनिकों को निशाना बनाया और इजरायल के उत्तरी सीमावर्ती शहरों तक पहुंच बनाई।

वॉशिंगटन में होने वाली अहम वार्ता से पहले इजरायल ने लेबनान के चौथे सबसे बड़े शहर को बनाया निशाना, कम से कम 8 लोगों की मौत

वॉशिंगटन में होने वाली अहम वार्ता से पहले इजरायल ने लेबनान के चौथे सबसे बड़े शहर को बनाया निशाना, कम से कम 8 लोगों की मौत

लेबनान की राजधानी बेरूत को हमलों से दूर रखा

लेबनानी और इजरायली सैन्य अधिकारी शुक्रवार को अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन में पहली सुरक्षा वार्ता करने वाले हैं। इन वार्ताओं के चलते 17 अप्रैल से लागू संघर्षविराम को बढ़ाया गया है, हालांकि इसके बावजूद हमले तेज हो गए हैं। फिलहाल लेबनान की राजधानी बेरूत को इन हमलों से अलग रखा गया है।

End of Feed