हमास के साथ युद्ध के बीच इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की तस्वीर खासी सुर्खियां बटोर रही है जिसमें दिख रहा है कि वो
नेतन्याहू के बेटे की तस्वीर सामने आई है
अपने बेटे को जंग के लिए भेज रहे हैं, नेतन्याहू की अपने बेटे के तस्वीर वायरल हो रही है वहीं इजराइली सेना ने कहा कि वह सीरिया की ओर से की गई गोलाबारी के जवाब में तोपों से गोले दागने के साथ ही मोर्टार भी दाग रही है।
इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि सीरिया से गोले दागे गए और ऐसा प्रतीत होता है कि गोले एक खुले क्षेत्र में गिरे हैं। उसने कहा कि यह गोलाबारी ऐसे समय में सामने आयी है जब इजराइल हमास के हमले के जवाब में गाजा में हमले कर रहा है और लेबनानी हिजबुल्ला के साथ गोलीबारी जारी है।
वहीं रिपोर्टों में ये कहा जा रहा है कि बेंजामिन के बेटे की ये तस्वीर है तो सही लेकिन ये 9 साल पुरानी है, जब नेतन्याहू के बेटे सेना ज्वाइन करने जा रहे थे।
लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में भटकते नजर आये
इजराइली युद्धक विमानों ने मंगलवार को गाजा पट्टी के आस-पास के इलाकों पर हमले किए, जिससे इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं और लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में भटकते नजर आये। यह एक ऐसा इलाका है जो अब हमास के आतंकवादियों द्वारा सप्ताहांत में किये गए हमले के जवाब में इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई का सामना कर रहा है।
दोनों ओर के कम से कम 1,900 लोगों की मौत
युद्ध में दोनों ओर के कम से कम 1,900 लोगों की मौत हो गई है। मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है। हमास का कहना है कि सप्ताहांत का हमला इजराइली कब्जे वाले हिस्से में रह रहे फलस्तीनियों के लिए बिगड़ती स्थितियों का प्रतिशोध था।
आधुनिक अमेरिकी हथियारों की पहली खेप इजराइल पहुंची
हमास के साथ युद्ध में इजराइल को मजबूती प्रदान करने के लिए आधुनिक अमेरिकी हथियारों और उपकरणों की पहली खेप यहां पहुंच चुकी है।इजराइल के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वीडियो और तस्वीरों में एक मालवाहक विमान को उतरते हुए देखा जा सकता है जिससे उपकरणों की पहली खेप लाई गयी। इसे संयुक्त अभियान के तहत इजराइल में लाया गया है।
रक्षा मंत्रालय के उत्पादन और खरीद निदेशालय, अमेरिकी खरीद मिशन, और इजराइल के रक्षा मंत्रालय के तहत अंतरराष्ट्रीय परिवहन इकाई ने इस अभियान में मालवाहक विमान से उपकरण लाने पर नजर रखी जिससे अमेरिका से हथियारों की सीधी आपूर्ति हो सकी।अमेरिका ने मंगलवार को कहा था कि उसने इजराइल के लिए अत्यंत जरूरी सैन्य उपकरणों की आपूर्ति शुरू कर दी है और पेंटागन इस बात का जायजा ले रहा है कि इजराइल की मदद के लिए तत्काल क्या किया जा सकता है।
इजराइल में मारे गये अमेरिकी नागरिकों की संख्या 14 हो गयी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की थी कि इजराइल में मारे गये अमेरिकी नागरिकों की संख्या 14 हो गयी है। बाइडन ने मंगलवार को इस बात की भी पुष्टि की कि हमास ने जिन लोगों को बंधक बना रखा है, उनमें अमेरिकी भी हैं।
