Israel Attacks Iran: इजराइली वायु सेना ने किया इतिहास का सबसे बड़ा मिलिट्री फ्लाईओवर; ईरान पर दबाव बनाने की कवायद

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर एक बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया। इस अभियान में ईरान के कई शहरों और सुरक्षा ढांचों को निशाना बनाया गया। इजराइली वायु सेना ने इतिहास का सबसे बड़ा मिलिट्री फ्लाईओवर प्रदर्शन करते हुए सैकड़ों फाइटर जेट्स के साथ करीब 500 ठिकानों पर सटीक हमले किए।

Israel Attacks Iran: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला किया। इस कार्रवाई में ईरान के कई शहरों को हवाई हमलों के माध्यम से निशाना बनाया गया। इसी बीच इजराइली वायु सेना ने कहा है कि, उन्होंने इतिहास का सबसे बड़ा मिलिट्री फ्लाईओवर प्रदर्शन किया है, जिसमें लगभग 200 फाइटर जेट्स शामिल थे। इस कार्रवाई में पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी शासन के मिसाइल ढांचे और डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया। शनिवार की सुबह से, IDF (इजराइल डिफेंस फोर्स) ने इंटेलिजेंस और वायु सेना के सहयोग से इस बड़े हमले को अंजाम दिया।

Israel Launches Massive Airstrikes on Iran Targeting 500 Sites (Photo: ANI)

ईरान पर हमले के बीच इजराइली वायु सेना ने किया ये दावा (फोटो: ANI)

500 ठिकानों को बनाया निशाना

बताया जा रहा है कि, इजराइली वायु सेना (IAF) ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा सैन्य उड़ान प्रदर्शन अंजाम दिया, जिसमें सटीक योजना और उच्च स्तरीय खुफिया जानकारी के आधार पर सैकड़ों फाइटर जेट्स को एक साथ समन्वित किया गया। इन जेट्स ने ईरान में कई स्थानों पर करीब 500 ठिकानों को निशाना बनाते हुए भारी मात्रा में हथियार गिराए, जिनमें एरियल डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चर शामिल थे। इन हमलों के बाद IAF की हवाई श्रेष्ठता ईरानी हवाई क्षेत्र में और मजबूत हो गई, जबकि पश्चिमी ईरान में ईरानी शासन की हमले की क्षमता काफी हद तक कम हो गई।

End of Feed