दुनिया

राकेट हमलों के बाद इजरायल का तगड़ा पलटवार, गाजा पट्टी-लेबनान में फाइटर जेट्स से बरसाए बम

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 7, 2023, 08:03 AM IST

Israel air strikes on Gaza Strip : गाजा में हवाई हमले शुरू होने के बाद इजरायल के शहरों एवं कस्बों में चेतावनी भरे सायरन बजाए गए। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) का कहना है कि उसने लेबनान में भी हमले किए हैं। एएफपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि लेबनान के दक्षिणी इलाके तयार में विस्फोट हुए हैं। राकेट हमलों में दो इजरायली नागरिकों के घायल होने की खबर है।

Image

गाजा पट्टी पर इजरायल ने हवाई हमले किए हैं।

Photo : AP

Israel air strikes on Gaza Strip : इजरायल पर हुए रॉकेट हमलों के बाद इजरायली सेना ने तगड़ा पलटवार किया है। गाजा पट्टी पर इजरायली सेना हवाई हमले कर रही है। बुधवार को गाजा और लेबनान की तरफ से इजरायल को निशाना बनाते हुए रॉकेट दागे गए। रिपोर्टों में कहा गया कि इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली ने इन रॉकेट हमलों को आसमान में ही विफल कर दिया। रॉकेट हमलों के बाद इजरायल सेना गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए।

2006 के बाद इजरायल पर सबसे बड़ा राकेट हमला

इस बीच खबर यह भी है कि इजरायली पुलिस ने यरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद पर फिर से रेड किया है। इससे तनाव के और बढ़ने की आशंका जताई गई है। रिपोर्टों के अनुसार सुरक्षा पर कैबिनेट के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि 2006 के बाद उत्तरी इजरायल के इलाकों में यह सबसे बड़ा रॉकेट हमला है। ज्यादातर रॉकेट हमलों को विफल कर दिया गया लेकिन दो लोगों के हल्के रूप से जख्मी होने एवं एक जगह आग लगने की खबर है।

इजरायल के शहरों में सायरन बजाए गए

गाजा में हवाई हमले शुरू होने के बाद इजरायल के शहरों एवं कस्बों में चेतावनी भरे सायरन बजाए गए। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) का कहना है कि उसने लेबनान में भी हमले किए हैं। एएफपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि लेबनान के दक्षिणी इलाके तयार में विस्फोट हुए हैं। बता दें कि गत बुधवार को इजरायल पुलिस की अल-अक्सा मस्जिद में फिलिस्तीनी नागरिकों के साथ झड़प हुई जिसके बाद यह ताजा झड़प शुरू हुई। अल-अक्सा मस्जिद को इस्लाम का तीसरा सबसे बड़ा पवित्र स्थल माना जाता है। रमजान के पवित्र महीने के दौरान इजरायल पुलिस के इस रेड से फिलिस्तीन नाराज है।

हमास ने फिलिस्तीन के सभी गुटों को एकजुट होने को कहा

गुरुवार को इजरायल की सेना ने कहा कि लेबनान के इलाके से 34 राकेट दागे गए। यह 2006 के बाद से सबसे बड़ा हमला है। सेना ने कहा कि उसके डिफेंस सिस्टम ने 25 राकेट हवा में नष्ट कर दिए जबकि पांच राकेट इजरायल के इलाके में गिरे। इस साल इजरायल और हेजबुल्ला के बीच 34 दिनों तक लड़ाई चली। पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि देश के दुश्मनों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं, हमास ने अपने एक बयान में कहा कि इस ताजा झड़प के लिए इजरायल जिम्मेदार है। उसने फिलिस्तीन के सभी गुटों को एकजुट होने की अपील की है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article