Israel-Iran War: ईरान के इस नेता ने दिया इजरायल पर हमले के आदेश, PM नेतन्याहू बोले- देंगे करारा जबाव

Israel-Iran War: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या के विरोध में ईरान को सीधे इजरायल पर हमला करने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि खामेनेई ने बुधवार को ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में यह आदेश दिया है।

Ismail Haniyeh: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या के विरोध में ईरान को सीधे इजरायल पर हमला करने का आदेश जारी किया है। इसकी जानकारी ईरानी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में यह आदेश दिया। बता दें, हमास नेता और उसके एक बॉडीगार्ड की बुधवार सुबह हवाई हमले में मौत हो गई थी।

Israel-Iran War

ईरान ने दिया इजरायल पर हमले का आदेश

इजरायल ने हत्या पर जाहिर की खुशी

मंगलवार को इस्माइल हानिया ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान में थे। हमास ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है। इजरायल ने हानिया की मौत पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है लेकिन इजरायल के विरासती मामलों के मंत्री अमिचय एलियाहू ने हत्या पर खुशी जाहिर की है।

End of Feed