ईरान पर हमले के बाद इन देशों ने बंद किया अपना एयरस्पेस, रद्द हुईं उड़ानें

ईरान पर हमले के बाद इजराइल सहित कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिया। जिससे वैश्विक उड़ानें पर प्रभाव पड़ रहा है। यूरोप, खाड़ी देशों और भारत की कई एयरलाइंस ने फ्लाइट्स रद्द या डायवर्ट करने का फैसला किया।

ईरान पर इराइल के हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है। सुरक्षा हालात बिगड़ने के चलते इजराइल समेत कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। वहीं यूरोप, खाड़ी देशों और भारत की कई एयरलाइनों ने उड़ानें रद्द करने या रूट बदलने का फैसला लिया है। जिस कारण शनिवार को वैश्विक स्तर पर एयर ट्रैवल में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Flight

सांकेतिक फोटो

एयर स्पेस बंद, कई देशों की फ्लाइट्स रद्द

इजराइल ने नागरिक उड़ानों के लिए अपने पूरे एयरस्पेस को बंद कर दिया। इजराइल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुष्टि की कि तेल अवीव के मुख्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। जिसके बाद यूरोप और खाड़ी देशों की कई एयरलाइनों ने भी सुरक्षा कारणों के चलते उड़ान सेवाएं निलंबित कर दीं। फ्रांस की एयर फ्रांस ने 28 फरवरी को तेल अवीव और बेरूत के लिए सभी उड़ानें कैंसिल कर दीं। स्पेन की इबेरिया एक्सप्रेस, नीदरलैंड्स की केएलएम और जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस ने भी इजराइल जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी। लुफ्थांसा एयरलाइन ने 7 मार्च तक इजराइल के तेल अवीव, लेबनान के बेरूत, ओमान और दुबई के लिए उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।

End of Feed