पाम संडे पर भी इजरायल ने नहीं बख्शा, गाजा पर बरसाए बम, हमास स्नाइपर सेल के उप-प्रमुख को मार गिराने दावा

इजरायल ने कहा कि उसने अस्पताल में हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर पर हमला किया, लेकिन उसने कोई सबूत नहीं दिया। वहीं, हमास ने आरोपों से इनकार किया है।

Israel intensifies strikes across Gaza- इजरायल का गाजा पर हमला लगातार जारी है। रविवार को इजरायल ने एक अस्पताल और अन्य जगहों को निशाना बनाया, जिसमें बच्चों सहित कम से कम 21 लोग मारे गए। गाजा शहर में अल-अहली अस्पताल पर सुबह हमला किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. फडेल नैम ने कहा कि आपातकालीन कक्ष, फार्मेसी और आसपास की इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे 100 से अधिक मरीज और दर्जनों कर्मचारी प्रभावित हुए। वहीं, इजरायल ने कहा कि उसने हमास स्नाइपर सेल के एक उप प्रमुख को मार गिराया है।

Gaza

इजरायल का हमला जारी

हमास के कमांड सेंटर पर हमला

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली चेतावनी के बाद निकासी के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। इजरायल ने कहा कि उसने अस्पताल में हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर पर हमला किया, लेकिन उसने कोई सबूत नहीं दिया। हमास ने आरोपों से इनकार किया है। अल-अहली अस्पताल यरुशलम के एपिस्कोपल डायोसीज द्वारा चलाया जाता है, जिसने हमले की निंदा करते हुए एक बयान में कहा कि यह हमला पाम संडे, पवित्र सप्ताह की शुरुआत, ईसाई वर्ष के सबसे पवित्र सप्ताह पर हुआ।

End of Feed