दुनिया

Israel-Hezbollah War: हमास चीफ सिनवार की मौत के बाद हिजबुल्ला पर कहर बरपा रही इजरायली सेना, लेबनान में अभी तक गई 2400 लोगों की जान

Israel-Hezbollah War: इजरायल और हिजबुल्ला के बीच चल रही लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी तक इजरायल के हमलों में लेबनान में 2400 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं हिजबुल्ला ने भी इजरायल पर कई रॉकेट दागे हैं। 08 अक्टूबर 2023 से इजरायल पर जारी हिजबुल्ला के हमलों में जहां कुछ सैनिकों समेत 50 लोग मारे गए हैं वहीं इजरायली हमलों में लेबनान में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरुल्ला समेत 2412 लोग मारे गए हैं और और घायल व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 11285 हो गई है।

Image

हिजबुल्ला पर कहर बरपा रही इजरायल की सेना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Israel-Hezbollah War: इजरायली सेना अब हमास के बाद हिजबुल्ला पर कहर बरपा रही है। लेबनान के दक्षिणी भाग में इजरायली सेना और हिजबुल्ला लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। गुरुवार को इस लड़ाई में इजरायली सेना ने हिजबुल्ला के बटालियन कमांडर समेत 45 लड़ाकों को मारने और दर्जनों को घायल करने का दावा किया है तो हिजबुल्ला ने इजरायल के पांच सैनिकों को मार डाला है और कई को घायल किया है। इस बीच हिजबुल्ला ने इजरायल पर भी कई रॉकेट दागे हैं। लेकिन इन राकेट हमलों से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

घायलों की संख्या बढ़कर 11285 हुई

08 अक्टूबर, 2023 से इजरायल पर जारी हिजबुल्ला के हमलों में जहां कुछ सैनिकों समेत 50 लोग मारे गए हैं, वहीं इजरायली हमलों में लेबनान में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरुल्ला समेत 2412 लोग मारे जा चुके हैं और और घायलों की संख्या बढ़कर 11285 हो गई है। वहीं इस बीच इजरायली सेना गाजा में खाद्य सामग्री लदे ट्रकों को घुसने नहीं दे रही है। अमेरिका की मिसाइल आपूर्ति रोकने की चेतावनी पर इजरायल ने बुधवार को कुछ ट्रक खाद्य सामग्री गाजा में भेजी थी। इजरायली विमानों ने गुरुवार को सीरिया के बंदरगाह शहर लताकिया पर बमबारी की। इस हमले में 2 लोग घायल हुए हैं जबकि कुछ निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिका के बी-2 बमवर्षक विमानों ने गुरुवार सुबह यमन में हाउती विद्रोहियों के भूमिगत ठिकानों भी पर बमबारी की। इन बंकरों में हाउती की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों और ड्रोन के रखे होने के संकेत थे। अमेरिकी हमले में हाउती को कितना नुकसान हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन ने बताया है कि बी-2 विमानों ने हाउती के 5 भूमिगत ठिकानों को निशाना बनाया है। हाउती विद्रोहियों ने हाल के दिनों में 2 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूर स्थित इजरायल पर मिसाइल हमले किए, साथ ही अमेरिका के अत्याधुनिक एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है। इससे हाउती की सैन्य क्षमता को लेकर अमेरिका और इजरायल में आशंकाएं पैदा हुई हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article