Israel-Hamas War: हथियारों और युद्धक विमानों के साथ अमेरिकी युद्धपोत पहुंचा पूर्वी भूमध्य सागर, हमास को सिखाएगा सबक

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 11, 2023, 10:04 AM IST

Israel-Hamas War: अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (USS Gerald R Ford Carrier strike group) पूर्वी भूमध्य सागर में पहुंच गया है। इजरायल के समर्थन में युद्धक विमान और हथियारों से हमास को सबक सिखाएगा।

Israel-Hamas War: हमास के साथ इजरायल के संघर्ष के बीच अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (USS Gerald R Ford Carrier strike group) पूर्वी भूमध्य सागर में पहुंच गया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज में कहा कि क्षेत्र में फोर्स में अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड (CVN 78), अपने हमले और सपोर्ट एयरक्राफ्ट के 8 स्क्वाड्रन के साथ और टिकोनडेरोगा क्लास गाइडेड मिसाइल क्रूजर यूएसएस नॉर्मंडी (CG60), साथ ही अर्ले बर्क क्लास गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस थॉमस हडनर (DDG 116), यूएसएस रामेज (DDG 61), यूएसएस कार्नी (DDG 64), और यूएसएस रूजवेल्ट (DDG 80) शामिल हैं।

Israel-Hamas conflict, USS Gerald Ford, US Navy warship

इजराइल के समर्थन में हमास को सबक सिखाने के लिए अमेरिका ने भेजे युद्ध पोत

हमास के खिलाफ इजराइल को पूरी तरह सपोर्ट देते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में मौजूदा लड़ाकू स्क्वाड्रनों को बढ़ाने के लिए अमेरिकी वायु सेना F-15s, F-16s और A-10s को भेज दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला ने कहा कि इजरायल के प्रति शत्रुतापूर्ण किसी भी एक्टर को इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करने पर विचार करना चाहिए। अमेरिकी रक्षा सचिव ने कहा कि मैंने पूर्वी भूमध्य सागर में यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की आवाजाही का निर्देश दिया है। इसमें अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड (सीवीएन-78), टिकोनडेरोगा-क्लास गाइडेड मिसाइल क्रूजर यूएसएस नॉर्मंडी (सीजी 60), साथ ही अर्ले-बर्क-क्लास गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस थॉमस हडनर (डीडीजी 116), यूएसएस रैमेज (डीडीजी 61), यूएसएस कार्नी (डीडीजी 64), और यूएसएस रूजवेल्ट ( डीडीजी 80) शामिल हैं। हमने क्षेत्र में अमेरिकी वायु सेना के एफ-35, एफ-15, एफ-16 और ए-10 लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन को बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए हैं।

End of Feed