दुनिया

Israel-Hamas War: गाजा में इजराइली सैनिकों पर हमास का अटैक, विस्फोट में 8 जवानों की मौत

Israel-Hamas War: इजराइल की सेना के प्रवक्ता रीयर एड. डेनियल हगारी ने कहा कि यह धमाका हमास द्वारा लगाए गए किसी विस्फोटक या एंटीटैंक मिसाइल से किया गया। इस हमले में इजराइल के 8 सैनिक मारे गए।

Image

इजराइली सैनिकों पर हमास का अटैक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Israel-Hamas War: इजराइली सेना ने कहा कि दक्षिणी गाजा में किये गए एक विस्फोट में उसके आठ सैनिकों की मौत हो गई। यह पिछले कई महीनों में किये गये अब तक का सबसे घातक हमला था। शनिवार का यह धमाका दक्षिण रफह शहर में हुआ। इजराइल रफह को हमास की मजबूत पकड़ वाला आखिरी बड़ा गढ़ मानता है। इस हमले से इजराइली प्रदर्शनकारियों द्वारा की जा रही संघर्ष विराम की मांग को संभवत: बढ़ावा मिलेगा। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अति रूढ़िवादी युवाओं को सैन्य सेवा से छूट देने को लेकर सरकार को व्यापाक नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

फह के ताल अल-सुल्तान क्षेत्र में हुआ हमला

इजराइल और फलस्तीन में आठ महीने से अधिक समय से लड़ाई चल रही है। पिछले साल सात अक्टूबर को हमास और अन्य आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले में 1200 लोगों की मौत हो गई थी तथा 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया था। इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल कात्ज ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि वे जानते थे कि उन्हें अपनी जान कुर्बान करनी पड़ सकती है लेकिन उन्होंने ऐसा किया ताकि हम इस देश में रह सकें। मैं उन्हें सलाम करता हूं और उनके परिवारों को गले लगाता हूं।

इजराइली सेना ने कहा कि यह विस्फोट रफह के ताल अल-सुल्तान क्षेत्र में शाम पांच बजे हुआ। इजराइली सेना के प्रवक्ता रीयर एड. डेनियल हगारी ने कहा कि यह धमाका हमास द्वारा लगाये गये किसी विस्फोटक या एंटीटैंक मिसाइल से किया गया। उन्होंने कहा कि हमें हमास के रफह ब्रिगेड को हराने की जरूरत है और हम संकल्प के साथ यह कर रहे हैं। गाजा में जनवरी में फलस्तीनी आतंकवादियों के हमले में 21 इजराइली सैनिकों की मौत हो गयी थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article