दुनिया

Israel-Gaza War: उत्तरी गाजा में हुए युद्ध अभियान में इजरायल के 4 सैनिक मारे गए, दो अन्य घायल

Israel-Gaza War: इजरायल और गाजा के बीच चल रही लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस लड़ाई में इजरायल के चार जवान शहीद हो गए है जबकि कई अन्य बुरी तरह से घायल हो गए है। घायल सैनिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

इजरायल के 4 जवान शहीद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Israel-Gaza War: इजरायल ने गाजा में फिर से हमले तेज कर दिए हैं। इजरायली विमानों ने गाजा पट्टी पर ताजा हवाई हमले किए है जिसमें कई फलस्तीनी मारे गए। इस दौरान प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इजरायल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इजरायल ने अपने चार सैनिकों को खो दिया है। इन सैनिकों के बारे में परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

घायल सैनिकों का चल रहा इलाज

जानकारी के अनुसार, बैट याम के 37 वर्षीय सार्जेंट मेजर (सेवानिवृत्त) अलेक्जेंडर फेडोरेंको, 79वीं बटालियन, 14वीं मचैट्ज ब्रिगेड में एक भारी ट्रक चालक थे जो उत्तरी गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान मारे गए। माले अदुमिम के 21 वर्षीय स्टाफ सार्जेंट डैनिला डायकोव, 931वीं बटालियन, नाहल ब्रिगेड के एक सैनिक भी उसी लड़ाई के दौरान मारे गए। मोदीइन के 19 वर्षीय सार्जेंट याहाव मयान और अशदोद के 19 वर्षीय सार्जेंट एलियाव अस्टुकर, जो 931वीं बटालियन, नाहल ब्रिगेड के दोनों सैनिक थे भी इस घटना में मारे गए। इसके अलावा, नाहल ब्रिगेड में एक रिजर्विस्ट अधिकारी और 931वीं बटालियन, नाहल ब्रिगेड का एक अन्य सैनिक भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article