इजराइल चुनाव: 90% वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू का गठबंधन आगे, बहुमत किसी को नहीं, कैसे बनेगी सरकार?

इजराइल में सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों के बीच अब कई दौर की वार्ता हो सकती है जबकि विपक्ष की कोशिश नेतन्याहू को पीएम पद से हटाने की होगी। इजराइल में इस बार ऐतिहासिक 77.7 प्रतिशत मतदान हुआ है, यह 1999 में हुई वोटिंग से ज्यादा है।

Israel Election Result: इजराइल संसदीय चुनाव में 90 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है लेकिन सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इजराइली संसद नेसेट में कुल सीटों की संख्या 120 है और सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत है। इस जादुई आंकड़े तक कोई भी पार्टी नहीं पहुंच पाई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अगुवाई वाली लिकुड पार्टी भी बहुमत से दूर है। वहीं, अरब पार्टियों ने इस चुनाव शानदार प्रदर्शन किया है। इजराइल में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है।

israel

इजराइल में किसी भी दल को नहीं मिला पूर्ण बहुमत।

सरकार बनाने के लिए हो सकती है वार्ता की शुरुआत

सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों के बीच अब कई दौर की वार्ता हो सकती है जबकि विपक्ष की कोशिश नेतन्याहू को पीएम पद से हटाने की होगी। इजराइल में इस बार ऐतिहासिक 77.7 प्रतिशत मतदान हुआ है, यह 1999 में हुई वोटिंग से ज्यादा है। यही नहीं 1988 के बाद नेसेट ने पहली बार अपना पूर्ण कार्यकाल पूरा किया है। अरब पार्टियां संयुक्त रूप से 19 सीटें जीत चुकी हैं। 2020 के चुनाव में इन्होंने 15 सीटें जीती थीं।

End of Feed