नेतन्याहू ने फिर उलझाया, जानिए कब से लागू होगा इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम समझौता

World News: हमास और इजरायल के बीच युद्धविराम समझौते को लेकर तरह-तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। इस बीच जहां कतर ने ये बताया कि इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम समझौता रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से लागू होगा। तो वहीं नेतन्याहू ने एक बार फिर सभी को उलझा दिया है। इजरायली पीएम ने कहा है कि हमास के साथ युद्ध विराम को इजरायल अस्थायी मान रहा है।

Netanyahu on Israel-Hamas Ceasefire Agreement: क्या आप ये जानते हैं कि इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम समझौता कब से लागू होगा? इससे जुड़ी जानकारी कतर ने साझा की है। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने एक बयान के बाद सभी को उलझन में डाल दिया है। क्या इजरायल और हमास के बीच हो रहे युद्धविराम समझौते का कोई खास मतलब नहीं है? ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद नेतन्याहू ने ये दावा किया कि हमास के साथ युद्धविराम को इजरायल अस्थायी मान रहा है।

Netanyahu Admits Israel's role in Hezbollah pager walkie-talkie attacks

नेतन्याहू ने इजरायल और हमास के बीच युद्धवविराम समझौते पर फिर उलझाया।

हमास के साथ युद्धविराम को अस्थायी मान रहा इजरायल

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि उनका देश हमास के साथ युद्ध विराम को अस्थायी मान रहा है और यदि आवश्यक हुआ तो लड़ाई जारी रखने का अधिकार रखता है। युद्ध विराम शुरू होने से ठीक 12 घंटे पहले राष्ट्र को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने दावा किया कि उन्हें अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है, जिनसे उन्होंने बुधवार को बात की थी। नेतन्याहू ने लेबनान और सीरिया में इजरायल की सैन्य सफलताओं को भी हमास द्वारा युद्ध विराम के लिए सहमत होने का कारण बताया। नेतन्याहू ने कहा, ‘‘हमने मध्य पूर्व का चेहरा बदल दिया है।’’

End of Feed