पश्चिम एशिया में महायुद्ध का बढ़ा खतरा, ईरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें; इजरायल ने दी चेतावनी

Iran Fired Missiles Jordan: इजराइली सेना ने दावा किया है कि ईरान ने उसके पड़ोसी देश जॉर्डन के बंदरगाह शहर अकाबा को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी हैं। अमेरिका के साथ संघर्ष विराम समझौता टूटने के बाद ईरान ने अपना रुख अमेरिका के सहयोगी अरब देशों और जॉर्डन की तरफ मोड़ दिया है।

Iran Fired Missiles Jordan: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में हालात एक बार फिर बेहद संवेदनशील हो गए हैं। इजराइली सेना ने रविवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान ने उसके पड़ोसी देश जॉर्डन की तरफ कई मिसाइलें दागी हैं। इस हमले के बाद इजराइल ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस नए टकराव की आंच अब उसकी अपनी सीमाओं के पार तक फैल सकती है, जिससे पूरे क्षेत्र में एक बड़े युद्ध का खतरा पैदा हो गया है।

Iran Fired Missiles Jordan

जॉर्डन के अकाबा शहर पर ईरान का मिसाइल हमला (फोटो: एआई इमेज)

इजराइली सेना के मुताबिक, ईरान का मुख्य निशाना जॉर्डन का नजदीकी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर अकाबा था। इस हमले के बाद इजराइल ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे हफ्तों बाद पहली बार हवाई हमले के सायरन सुनने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। सेना ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है।

End of Feed