इजरायल का बड़ा एक्शन: हिजबुल्लाह चीफ के करीबी अली यूसुफ हरशी ढेर, लेबनान में IDF के ताबड़तोड़ हमले जारी

Israel Iran War: इजरायली सेना लगतारा लेबनान में स्ट्राइक को अंजाम दे रही है। इसी बीच इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने बेरूत में हवाई हमले में अली यूसुफ हरशी (Ali Yusuf Harshi) को मार गिराया, जो हिजबुल्लाह चीफ के करीबी सहयोगी थे। इजरायली सेना के अनुसार, हरशी कासिम के कार्यालय के संचालन और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते थे, जिससे वह हिजबुल्लाह के अंदर एक महत्वपूर्ण कड़ी थे।

Israel Iran War: क्या अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर टूटने की कगार पर है? ऐसी आशंका इसलिए जताई जा रही है क्योंकि इजरायली सेना लगातार लेबनान में हमले को अंजाम दे रही है। इसी बीच इजरायली सेना का दावा है कि लेबनान में मौजूद हुजबुल्लाह (Hezbollah) के ठिकानों पर लगातार बमबारी की जा रही है।

israel iran war

israel iran war: इजरायली हमले में में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के करीबी सलाहकार अली यूसुफ हरशी ढेर।

इजरायली डिफेंस फोर्स (Israel Defense Forces) ने दावा किया है कि उसने बेरूत में एक सटीक हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के करीबी सलाहकार अली यूसुफ हरशी को मार गिराया है। वो संगठन के भीतर एक अहम भूमिका भी निभा रहे थे।

End of Feed