दुनिया

ईरान के कई शहरों पर इजरायल का हमला, खामनेई के ऑफिस के पास विस्फोट, US भी हमलों में शामिल

इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि उनके देश ने ईरान पर बड़ा हमला किया है और ईरान के पलटवार को देखते हुए पूरे देश में सायरन बज रहे हैं। लोगों को सतर्क किया जा रहा है। तेहरान सहित ईरान के कई शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई है।

Image

ईरान के कई शहरों पर इजरायल-यूएस के हमले।

Israel attack on Iran: इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि उनके देश ने ईरान पर बड़ा हमला किया है और ईरान के पलटवार को देखते हुए पूरे देश में सायरन बज रहे हैं। लोगों को सतर्क किया जा रहा है। तेहरान सहित ईरान के कई शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि 'पिछले कुछ मिनिटों में पूरे इजरायल में सायरन की आवाज बजाई जा रही है और फोन पर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। यह एहतियाती कदम है क्योंकि ईरान की तरफ से मिसाइलों से हमला हो सकता है।' शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक सुप्रीम लीडर खामनेई के दफ्तरों के पास हवाई हमले हुए हैं। यूएस मिलिट्री ने तत्काल इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है। इन हमलों में यूएस भी शामिल है।

हमलों के बीच ईरान का एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया गया है। रिपोर्टों में कहा गया है कि ईरान के शहरों में ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि कम से कम 30 जगहों पर हमले हुए हैं। ईरान पर जारी हमलों को देखते हुए इराक ने भी अपना वायु क्षेत्र बंद कर दिया है। ईरान, इराक के पूर्व में है। वहीं, इजरायल के विपक्ष ने ईरान पर हमलों को अपना पूरा समर्थन दिया है।

इजरायल में आपात स्थिति घोषित

इजरायल के रक्षा मंत्री ने देशभर में तत्काल प्रभाव से आपात स्थिति घोषित करने की घोषणा की है। काट्ज ने कहा, 'इजरायल राज्य ने अपने खिलाफ मौजूद खतरों को समाप्त करने के लिए ईरान पर प्रीएम्प्टिव हमला किया है।' उनके बयान के बाद पूरे देश में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। इस बीच, पूरे इजरायल में सायरन बजने लगे हैं। IDF के होम फ्रंट कमांड ने कहा है कि नागरिकों को बम शेल्टर के पास रहने की सलाह दी है। जारी संदेश में कहा गया है कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए लोग अपने नजदीकी सुरक्षित शेल्टर की जानकारी सुनिश्चित कर लें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें।

'सीधा टकराव व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष का रूप ले सकता है'

आईडीएफ ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह 'प्रोएक्टिव अलर्ट' एहतियातन जारी किया गया है, ताकि संभावित मिसाइल हमलों की स्थिति में जनता तैयार रहे। हालांकि फिलहाल नागरिकों को शेल्टर में जाने का निर्देश नहीं दिया गया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें हालात पर टिकी हैं। इजरायल और ईरान के बीच सीधा टकराव व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष का रूप ले सकता है, जिससे मध्य पूर्व की स्थिरता पर गंभीर असर पड़ सकता है।

इजरायल ने अपना हवाई क्षेत्र बंद किया

ईरान पर हमले की शुरुआत होते ही इजरायल ने नागरिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'जनता से अनुरोध है कि अगली सूचना तक हवाई अड्डों पर न आएं। जो यात्री इस समय विदेश में हैं, वे हवाई क्षेत्र दोबारा खुलने के बाद उड़ानों के समय-निर्धारण से संबंधित जानकारी के लिए मीडिया और अपनी-अपनी एयरलाइंस के माध्यम से अपडेट लेते रहें।'

वाई क्षेत्र फिर से खोल दिया जाएगा-इजरायल

मंत्रालय ने यह भी कहा कि विदेश में मौजूद इजरायली नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के निर्देशों और सिफारिशों का पालन करें। बयान में आगे कहा गया, 'जैसे ही सुरक्षा स्थिति अनुमति देगी, हवाई क्षेत्र फिर से खोल दिया जाएगा और इजरायल से आने-जाने वाली उड़ानें फिर से शुरू कर दी जाएंगी। उड़ानों के दोबारा शुरू होने से 24 घंटे पहले इसकी सूचना दे दी जाएगी।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article