Israel Attacks On Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का बड़ा हमला, तेल अवीव में मौजूद भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

Israel-US Attacks Iran: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर शनिवार को ईरान के खुफिया ठिकानों पर हमले किए। ईरान पर हमले के बाद इजरायल ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इजरायल की तरफ से ईरान पर किए इस ऑपरेशन को "शील्ड ऑफ जूदा" नाम दिया गया है। इसी बीच इजराइल में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए तेल अवीव में मौजूद भारतीय दूतावास (Embassy of India, Tel Aviv) ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।

Israel-US Attacks Iran: इजरायल-अमेरिका ने मिलकर ईरान के खिलाफ 'प्रीवेंटिव अटैक' एहतियाती सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। ईरान के हमले के बाद इजरायल ने देशभर में सायरल बजाए, ताकि लोग संभावित मिसाइल हमलों के लिए तैयार रहें। सरकार ने नागरिकों से सतर्क और सुरक्षित रहने का एलान किया है। इजरायल ने कहा है कि अगले चार दिनों तक यह सैन्य कार्रवाई जारी रह सकती है।

israel (4)

इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले किए।

ईरान के खुफिया ठिकानों पर हमला

जानकारी के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के खुफिया ठिकानों पर हमले किए। ईरान पर हमले के बाद इजरायल ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इजरायल की तरफ से ईरान पर किए इस ऑपरेशन को "शील्ड ऑफ जूदा" नाम दिया गया है। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। हालांकि, इस बातचीत का कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकला।

इजराइल में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए तेल अवीव में मौजूद भारतीय दूतावास (Embassy of India, Tel Aviv) ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों से हर समय सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

End of Feed