दुनिया

इजरायल के हमलों से लेबनान में मचा कोहराम, 490 लोगों की मौत; लेबनानी पत्रकार समेत 1240 लोग घायल- Video

Israel Lebanon War: लेबनान में पेजर और वॉकी टॉकी में हुए ब्लास्ट के बाद अब हिज्बुल्लाह और इजराइल के बीच सीधी लड़ाई शुरू हो गई है। हिज्बुल्लाह इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदकर रॉकेट से हमला कर रहा है तो वहीं इजराइल लेबनान में घुसकर एयर स्ट्राइक कर रहा है। इस बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी इन हमलों में एक पत्रकार समेत 1240 लोग घायल हो गए है, जबकि 490 लोगों की मौत हो चुकी है।

Image

इजराइल हमले में घायल हुआ पत्रकार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Israel Lebanon War: लेबनान में हुए इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 490 हो गयी, जिनमें 24 बच्चे भी शामिल हैं। इस बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हमले में एक लेबनानी पत्रकार लाइव प्रसारण के दौरान घायल हो गया। हमले के समय वह खिड़की के सामने बैठा हुआ था। बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब इजराइल के हमले में कोई पत्रकार घायल हुआ है। अक्टूबर 2023 को लेबनान में इजरायली टैंक चालक दल ने पत्रकार की हत्या कर दी और छह पत्रकारों को घायल कर दिया था।

इस दौरान इजरायल की ओर से लगातार दो गोले दागे गए थे, जबकि पत्रकार सीमा पार से हो रही गोलाबारी का वीडियो बना रहे थे। दोनों हमलों में 37 वर्षीय पत्रकार इस्साम अब्दुल्ला की मौत हो गई थी तथा 28 वर्षीय क्रिस्टीना अस्सी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। यह हमला इजरायली सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर लेबनान के गांव अल्मा अल-चाब के पास हुआ था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article